{"_id":"699de7038c7f8ffbe60fc443","slug":"hpda-demolished-54500-square-meters-of-illegal-plotting-hapur-news-c-306-1-gha1001-120505-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एचपीडीए ने साढ़े 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एचपीडीए ने साढ़े 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त किया
विज्ञापन
गढ़ नगर में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराते एचपीडीए के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एचपीडीए की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में चार स्थानों पर करीब साढे 54 हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रभारी प्रवर्तन राज सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें सबसे पहले टीम स्याना मार्ग पर भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे पहुंची। जहां पर घनश्यामदास की ओर से करीब 16000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही प्लॉटिंग पर कार्रवाई हुई।
जेसीबी के माध्यम से खड़ंजा और प्लॉटिंग के लिए कराई गई निशानदेही को ध्वस्त कराया गया। इसके अलावा इसी स्थान के निकट जितेंद्र यादव, हरवीर यादव की करीब 16000 वर्ग मीटर अवैध प्लॉटिंग खुर्दबुर्द की गई। वहीं, वार्ड 13 में पुरानी दिल्ली मार्ग पर इंद्रा नगर में मोहम्मद शाहिद व अन्य लोगों की ओर से बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही 20 हजार वर्ग मीटर कॉलोनी में निर्माण कार्य ध्वस्त कराया गया। बदरखा ओवरब्रिज के निकट योगेश त्यागी की करीब 2500 वर्ग मीटर की कॉलोनी में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्लॅाटिंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य कराए जाने की भी अपील की है। इस दौरान अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दुबे व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।
Trending Videos