{"_id":"6ad512c3e9429709f406a2a4","slug":"four-miscreants-who-broke-into-a-house-to-carry-out-a-robbery-with-the-intent-of-taking-revenge-on-the-principalhave-been-arrested-hapur-news-c-306-1-gha1004-124374-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए घर में घुसकर लूटपाट करने पहुंचे थे चार बदमाश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए घर में घुसकर लूटपाट करने पहुंचे थे चार बदमाश, गिरफ्तार
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में ओंकार राजेश्वर स्वामी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के घर में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, दो तमंचे, चाकू, दो कारतूस और डीवीआर बरामद कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ कर बदमाशों को न्यायालय में पेश किया है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि 12 अक्तूबर को ब्रजघाट निवासी प्रधानाचार्य अंजना बंसल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर में सुबह करीब तीन बजे चार युवक हथियार लेकर घुसे थे और बंधक बनाकर घुसकर लूटपाट करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने प्रधानाचार्य से आवास के सामने बने विद्यालय में चाबी लगाकर कार्यालय से डीवीआर और एक कैमरा निकाल लिया था। सीओ ने बताया कि संबंधित मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर स्थित एक नलकूप से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने खुद को अशोक कुमार, गांव कुदैना चक, गजरौला जनपद अमरोहा, प्रशांत शर्मा, राहुल शर्मा गांव भटौला, शिकारपुर, बुलंदशहर और चौथा आरोपी अमन अधानाय निवासी हृदयपुर, थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर का बताया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी अशोक ने बताया कि प्रधानाचार्य अंजना ने उस पर वर्ष 2025 में स्कूल में चोरी का आरोप लगवाया था। जिसमें वह जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद उसने बदला लेने के लिए तीन साथियों का सहयोग लिया और उसके घर में 12 अक्तूबर को घुसकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन तभी पुलिस गश्त के हूटर की आवाज आई तो वह वहां से कैमरा और डीवीआर लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपियों पर लूटपाट करने का प्रयास, अवैध असलहा मिलने और बाइक बरामद समेत प्रधानाचार्य के साथ हुई घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर न्यायालय में पेश किया है। यहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
-- ब्रजघाट में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूलते हुए बताया है कि उस दिन प्रधानाचार्य के घर से कोई खास वस्तु लूट नहीं पाई। इसके बाद श्मशान घाट के पास लूट करने की योजना बना रहे थे। जिनके पास तमंचे, चाकू, बाइक समेत चाकू भी था। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।