सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Learned the mantra of staying healthy through yoga; camps organized in schools.

Hapur News: योग से निरोग रहने का सीखा मंत्र, स्कूलों में लगे शिविर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Learned the mantra of staying healthy through yoga; camps organized in schools.
डीएम पब्लिक स्कूल में योग करते छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में 12वें अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन हुआ। बच्चों और शिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कर, स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। साथ ही ताड़ासन, पवनमुक्तासन, चक्रासन मंडूकासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि हमें प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए और विभिन्न प्रकार के प्राणायाम करते हुए अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। चेयरमैन जितेंद्र सिंह कहा कि योग के माध्यम से हम अपने आप को निरोगी रख सकते हैं। इस मौके पर हरजीत सिंह, अंकित शिवाल, अनुज भाटी, ललित सिद्धू, डीएन गौड, यतिन कुमार, मोहित सिरोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। छात्रों को सूक्ष्म शारीरिक व्यायाम, सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, मडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, हलासन, अनुलोम -विलोम, कपालभांति एवं भ्रामरी जैसे प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ममता दीवान, निदेशक एच.एम. राउत ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है,जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने सभी छात्र-छात्राओं को योग के महत्त्व से अवगत कराते हुए कहा है कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां में से एक हैं ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन योग हुआ। शुभारंभ प्रभारी जिला जज वीरेश चंद्रा द्वारा किया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधि सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव असगर अली ने कहा कि योग, मन, शरीर, और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है व योग हमारी शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता को बढ़ाता है।
योग शिविर में मुख्य रूप से प्रभारी जिला जज वीरेश चन्द्रा, न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना दीपक गौतम, साधना सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय हापुड़, बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह आदि शामिल हुए।

डीएम पब्लिक स्कूल में योग करते छात्र छात्राएं। संवाद

डीएम पब्लिक स्कूल में योग करते छात्र छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed