सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two people died in a collision with a truck on the Delhi-Lucknow Highway in Hapur district

हाईवे पर भीषण हादसा: बस का इंतजार कर रहे थे यात्री, तेज रफ्तार ट्राला ने रौंदा, बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 23 Jun 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सोना कट के पास मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बस का इंतजार कर रहे यात्रियों के समूह को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बच्ची और एक 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

Two people died in a collision with a truck on the Delhi-Lucknow Highway in Hapur district
दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सोना कट के पास मंगलवार की सुबह तड़के बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची व 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि हादसे में छह यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

सभी यात्री तड़के सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली और नोएडा जा रहे थे और सोना कट के पास उनकी बस खराब हो गई थी। सभी यात्री यहां खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना देहात व हाफिजपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रोले को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हादसा की सूचना पर सीओ अनीता चौहान भी मौके पर पहुंची थीं।

विज्ञापन

मृतकों में नायरा (5) व मीरा (22) निवासी गांव बरगामा जिला सीतापुर शामिल हैं और दोनों बुआ-भतीजी बताई जा रही हैं। जबकि घायलों मृतका मीरा की मां कांति, जयकरण निवासी हसनापुर जिला सीतापुर, अरुणा अवस्थी निवासी चेना जिला सीतापुर, कंचन निवासी सेक्टर-30 नोएडा, दीप्ति व आंशिक निवासी बिसवा जिला सीतापुर शामिल हैं। इनमें से कंचन व कांति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ट्राला चालक हादसे के बाद से फरार है। पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में ले लिया है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed