फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lintel under construction collapses

Hapur News: निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर गिरा, दबने से छह लोग घायल, तीन किए गए रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lintel under construction collapses
गांव नंगला बड़ में मकान का लिंटर गिरने के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नंगलाबड़ यासीन के मकान में बुधवार सुबह करीब 10 बजे दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद छह लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन

लिंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए शबनम, हीना और राजमिस्त्री फिरोज को मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

मजदूर यासीन ने बताया कि उनका एक मंजिल का मकान पहले से बना हुआ था। दूसरी मंजिल पर गाटर-पटिया डालकर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। बुधवार को अचानक निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। वहीं, तीन अन्य घायलों में यासीन, अरमान व अलतमश का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मिनट तक मलबे में फंसी रही हीना
मलबे में दबे लोगों में हीना को निकालने के लिए ग्रामीणों ने हाथों से मलबा हटाया। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर जुटे लोगों ने अन्य घायलों को भी संभाला। ग्रामीणों की मेहनत के चलते ही घायलों को समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने की तैयारी थी, तभी अचानक से गाटर पटिया और पिलर गिर गए। जिस पर खड़े परिवार के कुछ लोग भी हादसे की चपेट में आ गए। मौके पर पर निरीक्षण किया, जिनमें तीन घायलों को मेरठ अस्पताल रेफर कराया है, मौके पर जांच की जा रही है। हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जा रहा है। तीन लोगों का स्थानीय अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। - श्रीराम यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed