सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Neighboring youth accused of raping daughter and forcing an abortion at gunpoint.

Hapur News: पड़ोसी युवक पर बेटी से दुष्कर्म, तमंचे के बल पर गर्भपात कराने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Neighboring youth accused of raping daughter and forcing an abortion at gunpoint.
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोपी और उसके परिजनों पर तमंचे के बल पर धमकी देकर बेटी का गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि छह नवंबर 2025 को पड़ोस में रहने वाली लड़की उनकी 17 वर्षीय बेटी को अपने घर की छत पर ले गई। जहां लड़की ने उनकी बेटी से अपने भाई के साथ दोस्ती करने को कहा। जिस पर उनकी बेटी ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि छत से नीचे आते समय लड़की के भाई ने उनकी बेटी को बाथरूम में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक ने उनकी बेटी को करीब एक सप्ताह बाद दोबारा अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। जिस कारण उनकी बेटी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी आरोपी युवक के माता-पिता को हो गई। इसके बाद युवक के माता-पिता ने उनको गांव के ही व्यक्ति के घर पर बुलाया। जहां आरोपियों ने उनसे बेटी का गर्भपात कराने को कहा।
पीड़ित का आरोप है कि इन्कार करने पर आरोपियों ने तमंचा उनकी गर्दन पर रखकर गर्भपात न कराने पर उन्हें और उनके बेटों को जान से मारने की धमकी दी। वह आरोपियों की धमकी से डर गए।
इसके बाद आरोपी पक्ष ने सांठगांठ कर उनकी बेटी का गर्भपात करा दिया। जिसके बाद से उनकी बेटी की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। लेकिन, आरोपियों के डर की वजह से वह तहरीर नहीं दे सके। पीड़ित ने आरोपी युवक और उसके परिजनों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत दुष्कर्म, गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी देना, पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed