फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police arrested six miscreants after an encounter in hapur

हापुड़: गौकशी की फिराक में आम के बाग में जुटे छह बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल समेत छह गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 08:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 05 Oct 2026 08:45 AM IST
सार

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पावटी गांव स्थित आम के बाग में कुछ बदमाश गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Police arrested six miscreants after an encounter in hapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव पावटी के आम के बाग में गौकशी करने की फिराक में जुटे छह बदमाशों की सोमवार को गढ़ पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने तीन अन्य को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध असलहे, जिंदा व खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार, मोटरसाइकिल और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एएसपी महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पावटी गांव स्थित आम के बाग में कुछ बदमाश गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम निवासी आवास विकास कॉलोनी, बुलंदशहर रोड, थाना हापुड़ नगर, हापुड़, जमील निवासी मकबरा डिग्गी, बजरिया के सामने गली, थाना देहली गेट, मेरठ, बिलाल निवासी मोहल्ला जाकिर कॉलोनी, कस्बा व थाना मसूरी, गाजियाबाद, मोहम्मद परवेज निवासी मोहल्ला लखीपुरा, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, सोनू निवासी अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और आहत निवासी जाकिर कॉलोनी, कस्बा व थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। नईम, जमील और बिलाल मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में गौकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed