{"_id":"69c44041717eb611f8018ed0","slug":"police-solve-purse-snatching-case-two-notorious-robbers-arrested-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138968-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: <bha>--<\/bha>पुलिस ने युवक से पर्स लूटने की घटना का किया खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: <bha>--</bha>पुलिस ने युवक से पर्स लूटने की घटना का किया खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पकड़े पर्स लूट के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने आठ दिन पहले ततारपुर गोल चक्कर के पास युवक से हुई पर्स लूटने की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई तीन हजार रुपये की नकदी, युवक का आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक व अवैध असलहा बरामद कर लिया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने आमिर व इमरान निवासी गांव फतल्लेपुर जिला मेरठ को सुल्तानपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 17 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी राहुल शर्मा से उनका पर्स लूटकर फरार हो गए थे। राहुल शर्मा ड्यूटी कर ऑटो से घर लौट रहे थे। ततारपुर गोल चक्कर पर ऑटो से उतरने के बाद वह चालक को पर्स से 20 रुपये निकालकर दे रहे थे। इसी बीच आरोपी बाइक से यहां पहुंचे और उनका पर्स लूटकर भाग गए थे। उनके पर्स में 45 सौ रुपये की नकदी व उनका आधार कार्ड मौजूद था।
इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा पर्स लूटते समय राहुल शर्मा सड़क कर गिरकर घायल भी हुए थे। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके खिलाफ जिला हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व मेरठ आदि जिलों मं लूट, डकैती, चोरी आदि के करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को बुधवार की दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Trending Videos