{"_id":"69c57dd1dda0ac29130e04a4","slug":"two-cunning-thieves-stealing-from-transformers-arrested-stolen-goods-recovered-hapur-news-c-30-1-gbd1035-850663-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली स्थित न्यू इंडस्ट्रीयल पार्क में लगे ट्रांसफार्मर से डेढ़ माह पहले हुए सामान चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ करीब चार किलोग्राम सामान व अवैध असलहा बरामद कर लिया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसएसवी चौकी प्रभारी कृष्णपाल सिंह व उनकी टीम बुधवार को आनंद विहार बिजली घर के रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवक को अपनी ओर आता हुआ देख पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इनमें एक युवक अपने हाथों में सफेद रंग बोरी भी लिए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देख दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सुहैल निवासी बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाउद्दीन शिवदयालपुरा व फारुख निवासी मोहल्ला पीरबाउद्दीन शिवदयालपुरा फकीर वाली गली के रूप में हुई है।
सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने डेढ़ माह पहले आठ फरवरी की रात गांव सबली स्थित न्यू इंडस्ट्रीयल पार्क में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया था और यहां से फरार हो गए थे। उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।