सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man killed after being struck by a train while crossing a closed railway gate.

Hapur News: बंद फाटक को पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Man killed after being struck by a train while crossing a closed railway gate.
कुचेसर चौपला पर ट्रेन से व्यक्ति की मौत के होने के बाद जांच करती आरपीएफ।संवाद
विज्ञापन

Trending Videos

कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित फाटक संख्या 62सी के पास बंद फाटक को पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व आरपीएफ ने आसपास के लोगों से शव के पहचान का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एक 58 वर्षीय व्यक्ति बृहस्पतिवार की दोपहर बाद कुचेसर चौपला फाटक संख्या के पास बंद फाटक को पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने व्यक्ति की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस व आरपीएफ को दी। सूचना पर कुचेसर चौपला चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से शव के पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed