{"_id":"6a4f694763259402d70b5851","slug":"roof-collapses-amidst-continuous-rain-father-dies-after-being-trapped-under-debris-in-hapur-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: लगातार बारिश के बीच गिरी छत, मलबे में दबकर पिता की मौत, घायल बेटे का उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: लगातार बारिश के बीच गिरी छत, मलबे में दबकर पिता की मौत, घायल बेटे का उपचार जारी
Thu, 09 Jul 2026 02:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:56 PM IST
सार
हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सद्दीकपुरा में लगातार तीन दिन की बारिश के बीच बृहस्पतिवार तड़के मकान की छत गिरने से मलबे में दबे अशफाक (52) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कासिम (17) घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सद्दीकपुरा में लगातार तीन दिन की बारिश के बीच बृहस्पतिवार तड़के मकान की छत गिरने से मलबे में दबे अशफाक (52) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कासिम (17) घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात वह अपने बेटे कासिम के साथ कमरे में सो रहे थे। बृहस्पतिवार तड़के अचानक छत भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अशफाक की मौत हो गई, जबकि कासिम का उपचार चल रहा है। मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में 18 वर्षीय नाजिम और 17 वर्षीय कासिम हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन