फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Secretary of sugarcane cooperative society dismissed in 90-million-rupee scam

Hapur News: नौ करोड़ के घोटाले में गन्ना सहकारी समिति का सचिव बर्खास्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Secretary of sugarcane cooperative society dismissed in 90-million-rupee scam
हापुड़। गन्ना सहकारी समिति हापुड़ में नौ करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में तत्कालीन सचिव मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले मामले में सभी आरोपियों को निलंबित किया गया था। मामले में एक लिपिक की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

पिछले साल मई माह में समिति के खातों की जांच के दौरान करोड़ों रुपये की अनियमितताएं पाई गई थीं। मामले में जांच के दौरान कई लोगों की भूमिका सामने आई थी। समिति के लेखाकार के साथ ही उसकी पत्नी और बहन को भी भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पाया गया था। जांच के बाद कई लिपिकों के निलंबन की कार्रवाई भी हो चुकी है। एक लिपिक की सेवा समाप्त किए जाने के साथ ही अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब शासन ने तत्कालीन सचिव मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी ने बताया कि इस मामले में उनकी ओर से गंभीरता से पैरवी की गई। अब शासन की ओर से तत्कालीन सचिव मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। अब घोटाले की रकम नौ करोड़ रुपये वसूलने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed