सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP's ruckus on paper leak, unemployment and inflation, altercation with police

Hapur News: पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, पुलिस से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
SP's ruckus on paper leak, unemployment and inflation, altercation with police
तहसील चौराहे पर तांगे में बैठकर प्रदर्शन करती सपा की महिला कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी समेत अनेक समस्याओं के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। बैलगाड़ी पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील चौराहे पर पुलिस ने बुग्गी रोक दी। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में कड़ी नोकझोंक भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाकर कोतवाली ले गई। विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया।


सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चर्म पर है। देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है, सरकारी संस्थाओं को कमजोर कर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कारण गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा ग्रहण कराना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि कहा कि इस सरकार में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। रोजगार से संबंधित परीक्षाओं से लेकर नीट जैसी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। आवाज उठाने वाले कोचिंग सेंटर पर ताला लगाया जा रहा है। यह सरकार की तानाशाही है।
विज्ञापन
Trending Videos


इन समस्याओं का विरोध करते हुए कार्यकर्ता बुलंदशहर रोड स्थित जिला कार्यालय से जुलूस निकालते हुए तहसील चौराहे की ओर बढ़े। एक वाहन पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की अर्थी बनाकर रखी थी। इसे पुलिस ने जदीद चौकी के पास ही रुकवा दिया और डीजे भी बंद करा दिया। इसके बाद भी कार्यकर्ता बैलगाड़ी लेकर आगे बढ़ते रहे।

तहसील चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने बैल गाड़ी को हटाने की बात कही। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने, इस पर पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। साथ ही सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष वाल्मीकि, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत समेत कई कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। पुलिस इन कार्यकर्ताओं को हाथ पैर पकड़कर उठाते हुए कोतवाली ले गई।

सपाइयों ने सरकार को तानाशाह बताकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं को थाने से नहीं छोड़ा जाएगा तब तक यहीं धरना देते रहेंगे। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। इसके बाद सपाई जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटा तक कार्यकर्ता सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते रहे, इसके बाद सात सूत्रीय मांग पत्र एडीएम संदीप कुमार को सौंपा।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़, संजय यादव, राजेश यादव, ललित सिंह, श्याम सुंदर भुर्जी, मूलचंद जाटव, मनोज जाटव, जतिन पाल, प्रताप सिंह चौहान, सिद्धार्थ चौधरी, सीमा तनेजा, दीपिका चुग, अफसाना चौधरी, यशी यादव, शालू जौहरी, पुरुषोत्तम वर्मा, वसीम मेवाती, आरिफ सिद्धकी, कमाल मंसूरी, पदम सिंह, कुलदीप वाल्मीकि, संजय सिंह, लवी तोमर, आसिफ चौधरी, कुणाल वाल्मीकि, तेजपाल प्रमुख, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

तहसील चौराहे पर तांगे में बैठकर प्रदर्शन करती सपा की महिला कार्यकर्ता।संवाद

तहसील चौराहे पर तांगे में बैठकर प्रदर्शन करती सपा की महिला कार्यकर्ता।संवाद

तहसील चौराहे पर तांगे में बैठकर प्रदर्शन करती सपा की महिला कार्यकर्ता।संवाद

तहसील चौराहे पर तांगे में बैठकर प्रदर्शन करती सपा की महिला कार्यकर्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed