सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   YuvaEDS Cricket Academy won the match by one wicket

Hapur News: युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
YuvaEDS Cricket Academy won the match by one wicket
क्रिकेट मैच के बाद पुरुस्कृत होते खिलाडी। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर के खालसा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ ने फादर क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से मात दी। कार्तिक गहलौत को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
Trending Videos

पहले बल्लेबाजी करते हुए फादर क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 14.1 ओवर में ही 148 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। इसमें हिमांशु सैनी ने 52 रन, मितांश नागर ने 28 रन, दक्ष अधाना ने 20 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनवीर ने एक ओवर में एक रन देकर दो विकेट, मोहम्मद फरजान ने दो ओवर में 20 रन देकर दो विकेट, लक्ष्य चौधरी ने तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके। कार्तिक गहलोत, शादान, हर्षित कुमार, आरव जैसवाल ने भी एक एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ के खिलाड़ियों ने संघर्ष करते हुए 36.4 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें आरव सारस्वत ने 39 रन, कार्तिक गहलोत ने नाबाद 39 रन, लक्ष्य चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया। फादर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वंश गुप्ता ने आठ ओवर में 39 रन देकर चार विकेट, हिमांशु सैनी ने आठ ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शारांश और अब्दुल रहमान ने भी एक एक विकेट हासिल किया। कार्तिक गहलोत को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed