{"_id":"6973b3f188a7cf121c034dba","slug":"up-day-sports-competitions-will-be-held-today-glimpses-of-the-state-will-be-seen-in-cultural-programs-hapur-news-c-135-1-hpr1005-136117-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस : आज होंगी खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी प्रदेश की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस : आज होंगी खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी प्रदेश की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी दिवस के अवसर पर शनिवार (आज) से गणतंत्र दिवस पर जिले में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यूपी दिवस पर महिला सशक्तीकरण को लेकर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यहां तक कि सरकार की योजनाओं को लेकर भी विभिन्न स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
पहले दिन रामलीला मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी, इसमें रस्साकसी और दंगल आदि कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं के सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में पहले दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री वाईपी सिंह होंगे। इसके बाद रविवार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट और प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही मतदाता दिवस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली जाएगी। मामले में सीडीओ हिमांशु गौतम का कहना है कि शनिवार से जिले में यूपी दिवस के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के विकास और महिला सशक्तीकरण की झलक भी दिखेगी।
Trending Videos