{"_id":"6a778c0848d41994700be206","slug":"whether-in-sunshine-or-rain-passengers-wait-for-buses-under-the-open-sky-hapur-news-c-135-1-hpr1003-146280-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धूप हो या बारिश, खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार कर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धूप हो या बारिश, खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार कर रहे यात्री
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बस का इंतजार करते सड़क पर खड़े यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शहर के चौराहों पर बने बस स्टॉप पर यात्री शेड की सुविधा न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूप हो या बारिश यात्रियों को खुले आसमान के नीचे सड़क पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक कठिन हो गई है। बारिश शुरू होते ही यात्रियों को भीगते हुए खड़ा रहना पड़ता है या फिर आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। शहर के प्रमुख चौराहा तहसील चौराहा व मेरठ तिराहा से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आसपास के क्षेत्रों के लिए बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों में सवार होकर यात्रा करते हैं। सुबह और शाम के समय यहां यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है लेकिन उनके बैठने या बारिश और धूप से बचने के लिए कोई यात्री शेड नहीं है।
बारिश के दौरान अचानक मौसम खराब होने पर यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी भीगने को मजबूर हो जाते हैं। शहर के दिल्ली, गाजियाबाद, गढ़, बुलंदशहर और नोएडा मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी है। बारिश के दौरान यात्री या तो बारिश में भीगते हुए बसों का इंतजार करने को मजबूर रहते हैं या फिर बारिश से बचने के लिए आसपास की दुकानों पर घुस जाते हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि बस स्टॉप पर यात्री शेड निर्माण के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।