{"_id":"6a3180de8c97887cb606f66f","slug":"wife-strangled-to-death-on-suspicion-of-illicit-relations-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143203-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
पिलखुवा की आसरा आवासीय कॉलोनी में सीमा की हत्या होने के बाद कालोनी में जांच करने पहुंचे पुलिसकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिलखुवा/हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड स्थित आसरा आवासीय कॉलोनी में सोमवार रात पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी सीमा (30 वर्ष) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सीमा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय सीमा मूल रूप से मोदीनगर की रहने वाली थी। वह पहले से शादीशुदा थी और अपने दो बच्चों को छोड़कर करीब डेढ़ वर्ष पहले पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की आसरा आवासीय कॉलोनी निवासी अमन उर्फ अभिषेक के साथ चली गई थी। बाद में दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया था।
दंपती का दो माह का बच्चा भी है। अमन बिजली मैकेनिक का काम करता है। जांच में सामने आया कि अमन को सीमा के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सोमवार रात सीमा और अमन अपने कमरे में थे। रात करीब ढाई बजे अमन ने परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि सीमा उठ नहीं रही है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सीमा की ननद शालू के अनुसार गेट अमन ने ही खोला था। परिजनों ने सीमा को जगाने का प्रयास किया। गंगाजल भी पिलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी दौरान गले पर निशान दिखाई दिए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। बाद में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दुपट्टा बरामद कर लिया है। सीमा के भाई मोदीनगर थाना क्षेत्र के श्याम सिंह विहार निवासी पिंटू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति हिरासत में है। अवैध संबंधों के शक में वारदात की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।