{"_id":"6adc6545cb0d7e356d04b55d","slug":"women-clash-using-sticks-and-staves-in-garhmukteshwar-video-goes-viral-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ से वीडियो वायरल: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंड़े, पकड़े एक-दूसरे के बाल; दो पक्षों की महिलाएं भिड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ से वीडियो वायरल: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंड़े, पकड़े एक-दूसरे के बाल; दो पक्षों की महिलाएं भिड़ीं
Sat, 24 Oct 2026 01:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:29 PM IST
सार
हापुड़ जिले के गढ़ में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे भी चले, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
महिलाओं में चले लाठी डंडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं भी विवाद में शामिल हो गईं। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव बताया कि कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं का शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।