{"_id":"6a32d018eb93bb76ef022dc5","slug":"young-man-accused-of-threatening-to-kidnap-and-kill-daughter-hapur-news-c-306-1-gha1001-122786-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक पर लगाया बेटी के अपहरण, हत्या की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक पर लगाया बेटी के अपहरण, हत्या की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने नगर निवासी युवक पर उनकी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण, उसकी हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि 15 जून को वह अपने परिजनों के साथ पड़ोस के गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। घर पर केवल उनकी 15 साल की बेटी मौजूद थी। पीड़िता का कहना है कि शादी से लौटने पर उन्हें बेटी घर में नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी की तलाश शुरू की। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर गढ़ के मोहल्ला मीरा रेती निवासी वरुण का फोन आया। जिसने बताया कि उनकी बेटी उसके कब्जे में है। आरोपी ने धमकी भी दी कि किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर वह उनकी बेटी को जान से मार देगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन अपने साथ ले गया है।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपी और किशोरी की तलाश कराई जा रही है।