फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Auto-rickshaw driver also drowned while trying to save his cousin; both died.

Hardoi News: मामा के बेटे को बचाने में ऑटो चालक भी डूबा, दोनों की मौत

Mon, 21 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver also drowned while trying to save his cousin; both died.
फोटो-39-घटनास्थल पर लगी भीड़ और मौजूद पुलिस। संवाद
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ में सोमवार शाम कुंड में नहाते समय दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। सीतापुर जनपद के छोटी लाइन निवासी ऑटो चालक मोहित त्रिपाठी (20) अपने मामा के बेटे रितिक (11) को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में समा गया। दोनों को सीएचसी कोथावां में मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन


मोहित अपनी मां अर्चना, मामा मिथलेश, रितिक और मौसी कालिकी देवी समेत परिवार के साथ सोमवार को हत्याहरण तीर्थ आया था। शाम करीब पांच बजे रितिक कुंड में नहाने गया और गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख मोहित ने भी बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गया। मोहित का भाई राज भी बचाने उतरा, पर स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

हत्याहरण निवासी विनोद द्विवेदी और अन्य ग्रामीण रस्सी व बांस लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रितिक और मोहित को कुंड से बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण सिंह ने बताया कि रितिक की मौत डूबने से हुई, जबकि मोहित की जान उसे बचाने के प्रयास में गई। परिजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed