सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In 26 minutes, the PM and in 11 minutes, the CM fired arrows at the SP from the bow of achievements.

Hardoi News: 26 मिनट में पीएम, 11 मिनट में सीएम ने उपलब्धियों के धनुष से सपा पर छोड़े तीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
In 26 minutes, the PM and in 11 minutes, the CM fired arrows at the SP from the bow of achievements.
विज्ञापन
हरदोई। महज 26 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए 2017 से पहले की सरकारों को कटघरे में खड़ा किया। गंगा एक्सप्रेस-वे को उन्होंने सिर्फ एक हाईस्पीड सड़क नहीं बल्कि नई संभावनाओं का गेट-वे बताया। उन्होंने बंगाल में चल रहे मतदान और गुजरात निकाय चुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र की मजबूती पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर 12:36 बजे संबोधन शुरू किया। इसमें प्रदेश में सपा शासनकाल की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय यूपी की पहचान अपराध से जुड़ी थी और सपा के लोग पुराने ढर्रे पर ही चलते रहे। नारी वंदन अधिनियम के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा को भी घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मात्र 11 मिनट के भाषण में सपा सरकार पर माफिया के समानांतर शासन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश परिवारवाद और जातिवाद में जकड़ा हुआ था। यहां माफिया व्यवस्था के समानांतर सरकार चला रहे थे और रोजगार व निवेश की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed