सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies after drowning in pond while swimming

Hardoi News: पड़िया नहलाते समय तालाब में डूबकर युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in pond while swimming
फोटो-30- नितीश। फाइल फोटो
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के रमुआपुर में रविवार सुबह पड़िया नहलाते समय युवक तालाब में डूब गया। गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे बाद उसका शव निकाला जा सका।

रमुआपुर मजरा साखिन निवासी राधेलाल होमगार्ड हैं। उनका पुत्र नितीश (22) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। राधेलाल ने बताया कि नितीश रविवार सुबह पड़िया नहलाने के लिए गांव के पश्चिम स्थित तालाब में ले गया था। यहां वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहीं मवेशी नहला रहे गांव के राजपाल, दुर्गेश और रजनीश ने इसकी जानकारी परिजन को दी। मौके पर राधेलाल अन्य परिचितों के साथ पहुंचे लेकिन तब तक नितीश पानी में डूब चुका था। इस पर यूपी 112 पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस टीम के साथ एंबुलेंस भी बुला ली गई। गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे बाद शव निकाला जा सका। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता था। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि तालाब में डूबकर युवक की मौत हुई है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed