फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Paint market shines ahead of Diwali; demand for plastic and emulsion paints rises.

Hardoi News: दिवाली से पहले चमका पेंट बाजार, प्लास्टिक व इमल्शन पेंट की बढ़ी मांग

Fri, 23 Oct 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Paint market shines ahead of Diwali; demand for plastic and emulsion paints rises.
हरदोई। दिवाली से पहले अपने आशियाने को नया लुक देने के लिए लोग रंग-रोगन कराने की तैयारी में जुट गए हैं। घरों की साफ-सफाई के साथ पेंट बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। ग्राहक अपनी पसंद के रंग और बजट के अनुसार पेंट खरीद रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों ने भी बाजार में आपूर्ति तेज कर दी है। पहले लोग अपने घर को पेंट कराने के लिए चूना, डिस्टेंपर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब चलन बदल गया है और इसकी जगह प्लास्टिक पेंट और इमल्शन ने ले ली है।
विज्ञापन

दिवाली करीब है। कुछ घरों में साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। घरों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए इस बार लोग प्लास्टिक इमल्शन पेंट की मांग सबसे अधिक कर रहे हैं। पहले घरों की पुताई के लिए चूने और डिस्टेंपर का इस्तेमाल अधिक होता था, लेकिन अब इनकी जगह आधुनिक पेंट ने ले ली है। लोग दीवारों को आकर्षक और टिकाऊ बनाने के लिए प्लास्टिक पेंट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनियां भी इसी अनुरूप पेंट उपलब्ध कर रहीं हैं। कारोबारियों के मुताबिक कंप्यूटर की सहायता से ग्राहकों के पास तमाम रंगों के विकल्प मौजूद हैं। शया कि प्लास्टिक पेंट की मांग की वजह आम पेंट की तुलना में इसका ज्यादा देर तक टिकना है। इसको एक बार लगाने के बाद कई साल की छुट्टी हो जाती है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह ज्यादा गंदा नहीं होता है और एक बाद कपड़ा मारने पर साफ हो जाता है। इस पेंट की 20 किलो पैक बाजार में दो हजार से 4500 रुपये तक में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले व्यापारी:
बाजार में इस समय प्लास्टिक पेंट की मांग अधिक है। इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लंबे समय तक चलने और धोने पर साफ होने की वजह से अधिकांश लोग प्लास्टिक, इमल्शन पेंट को अधिक पसंद कर रहे हैं।

उमंग जैन, पेंट विक्रेता

दिवाली का समय नजदीक आते ही घर में साफ-सफाई और पेंट का काम शुरू हो गया है। कंप्यूटराइज्ड कलर मशीनों की मदद से ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक रंग तैयार करा सकते हैं। लोगों को अलग-अलग शेड चुनने के विकल्प मिल रहे हैं।
- मोहम्मद रेहान, पेंट विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed