{"_id":"69f0f13fd43e5e080e087349","slug":"people-are-troubled-by-tripping-and-low-voltage-and-are-unable-to-get-electricity-as-per-the-scheduled-schedule-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148812-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोग परेशान, नहीं मिल पा रही तय शेड्यूल में बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोग परेशान, नहीं मिल पा रही तय शेड्यूल में बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो 30: भरावन क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में टूटा पड़ा विद्युत पोल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। अप्रैल में ही पारा 43 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में गर्मियों से निपटने के लिए कूलर, पंखा और एसी ही विकल्प हैं लेकिन बिजली की ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और रोस्टिंग के नाम पर होने वाली कटौती के कारण यह भी शोपीस बनकर रह जा रहे हैं।
गांव, कस्बों और नगरों में कटौती के कारण उपभोक्ताओं को जागकर रात बितानी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं में रोष भी पनप रहा है। बिजली कटौती और अन्य समस्याओं के लिए पावर कारपोरेशन की तरफ से दिए गए व्हाट्सएप नंबर-8010924203 पर शिकायत भी दर्ज नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को पावर हाउस तक दौड़ भी लगानी पड़ रही है। गांव, नगर और कस्बों में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति पर पेश है एक रिपोर्ट ...
कराही सब स्टेशन से जुड़े फीडरों पर भी निर्धारित शेड्यूल में आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुचारु बिजली आपूर्ति न मिलने से खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं में बिजली आपूर्ति को लेकर रोष पनप रहा है।
हरपालपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की दशा बहुत खराब है। रात में रोस्टिंग के नाम पर खूब कटौती हो रही है। ट्रिपिंग के साथ बमुश्किल तीन घंटे बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को जागकर रात कटानी पड़ रही है।टड़ियावां क्षेत्र में सुचारु बिजली आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। 18 घंटे बिजली आपूर्ति के रोस्टर के बाद क्षेत्र में बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इस अवधि में भी बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है। ग्रामीण श्याम सुंदर, श्यामल, अमन, कन्हैया और मुरली के मुताबिक, क्षेत्र की बिजली लाइन करीब 15 साल पहले बनी थी। शिकायत के बाद भी तार नहीं बदले गए, इससे हादसे बढ़ रहे हैं।
हादसों के कारण रमदानकुड़ी से अगोलपुर के बीच लाइन जोड़ने का ग्रामीण विरोध किया तो, एसडीओ ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोबारा लाइन जोड़ दी। बिजली आपूर्ति सुचारु न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों के साथ ही पेयजल और सिंचाई में भी समस्या आ रही है।संडीला क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। तापमान बढ़ता ही जा रहा है और बिजली की सुचारु आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं की नींद भी खराब हो रही है।
नगर क्षेत्र में तो उपभोक्ताओं के दबाव से बिजली आपूर्ति संतुलित कर ली जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति अधिक खराब है। दिन के समय जहां कुछ घंटों के लिए बिजली मिल जा रही है, वहीं रात में लगातार कटौती की जा रही है। अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि उच्चस्तर से ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।
घरेलू कामकाज, खेतों की सिंचाई प्रभावित
बेनीगंज क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र बेनीगंज और मलेहरा के ग्रामीण इलाकों में दिन में बमुश्किल तीन घंटा ही बिजली मिल पा रही है। रात में भी 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है, इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों के बीच ग्रामीण घरेलू कामकाज के साथ खेतों की सिंचाई के लिए भी परेशान हो रहे हैं।
मुख्य लाइन आए दिन रहती खराब
बावन क्षेत्र में करीब 45 किलोमीटर दूर से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। दूरी की वजह से मुख्य लाइन आए दिन खराब रहती है। पुरौंरी गांव के पास पिकअप ने 33 केवीए मुख्य लाइन के बिजली पोल में टक्कर मार दी, इससे पोल टूट गया। इससे जगदीशपुर, निजामपुर, मुजाहिदपुर, बहुरवापुरवा, बावन, मढ़िया, सराय, दुलारपुर सहित 20 गांवों की आपूर्ति 24 घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं दिन में औसतन 6 से 7 घंटे और रात में 4 से 5 घंटे की रोस्टिंग होती है। लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति अलग से प्रभावित होती है। ग्रामीणों में सुचारु बिजली न मिल पाने से रोष पनप रहा है।
तीन घंटे बिजली से ग्रामीण त्रस्त, दो मई से हड़ताल की चेतावनी
भरावन। क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को कई गांवों में महज तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी। लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कूड़ा, देवरी, गौढ़ी, रामपुर, मदारपुर, श्यामदासपुर, देवकली और बनी समेत दर्जनों गांवों के उपभोक्ता लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति से जूझ रहे हैं। भाकियू नेता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देवरी गांव में दो ट्रांसफार्मर पिछले डेढ़ वर्ष से खराब हैं। विभाग के जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लक्ष्मणपुर गांव में करीब 15 दिन पहले आंधी में बिजली का पोल टूट गया था, अभी तक नहीं बदल पाया है। भाकियू ने दो मई से अतरौली विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X