सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The BJP government has harmonized faith with efficient administration: Asim Arun

आस्था के साथ व्यवस्था को भाजपा सरकार ने अच्छा किया : असीम अरुण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The BJP government has harmonized faith with efficient administration: Asim Arun
विज्ञापन
हरदोई। जिले के प्रभारी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को यहां कहा कि भारत सरकार ने 12 साल में आस्था के साथ व्यवस्था को अच्छा किया है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ की है और माफिया खत्म हुए हैं। वहीं शाहाबाद के परियल प्रकरण पर बोले, संज्ञान में है, राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद हुआ है। जल्द ही परिणाम आएगा।

प्रभारी मंत्री ने स्वामी विवेकानंद सभागार में मीडिया से संवाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 साल के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ, महाकालेश्वर आदि मंदिरों को विकसित कराया। राममंदिर में चढ़ावा में चोरी के सवाल पर बोले, यह अफवाह है। आंतरिक ऑडिट की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला है। अब चिंता इस बात की है कि उद्यमियों को भूमि कैसे दी जाए। शिक्षा में भी बड़ा बदलाव हुआ है। कहा कि हरदोई को गंगा एक्सप्रेस वे मिलने से पिछड़े क्षेत्र में विकास होगा। विकसित भारत के साथ ही हरदोई भी विकसित होगा और अग्रणी जनपद बनेगा। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक रामपाल वर्मा, प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, डीएम अनुनय झा, सीडीओ नेहा ब्याडवाल और एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
भाजपा का नहीं अखिलेश यादव का होगा अंतिम चुनाव
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने एक सवाल सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के बयान कि साल 2027 में भाजपा का आखिरी चुनाव होगा के जवाब में बोले, भाजपा जीतेगी और अखिलेश यादव का ही अंतिम चुनाव होगा। कहा कि इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है। इनका आपस में ही समन्वय नहीं है, जबकि हमारी पार्टियों के नेताओं की एक राय और वैचारिक समानता है।
---
भाजपा के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे : प्रभारी मंत्री
हरदोई। भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे हैं। पार्टी संगठन पर चर्चा की। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति और पहचान है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, अनुराग मिश्रा, प्रीतेश दीक्षित, अजय शुक्ला, सौरभ सिंह, आकाश सिंह, शिवराज बाबा, अल्का गुप्ता, महेंद्र सोनी, दीपा विश्वास, अदिति कुशवाहा, सत्यम शुक्ला, डॉ. अतुल सिंह, अनुज गुप्ता, परेश लोहिया, आशुतोष आजाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed