{"_id":"69dc0664a46a2480350b3bdc","slug":"22nd-procession-of-akrur-ji-maharaj-taken-out-sasni-news-c-259-1-ssn1001-102796-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अक्रूर जी महाराज की 22वीं शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अक्रूर जी महाराज की 22वीं शोभायात्रा निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की 22वीं शोभायात्रा रविवार को बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। सुबह गोला कुआं पर आचार्य शैलेश शर्मा ने हवन कराया। शोभायात्रा का उद्घाटन चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्णेय ने किया।
इसके बाद आकर्षक झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में मां काली के स्वरूप की तलवार बाजी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गोला कुआं से शुरू होकर पारस टॉकीज, बजरिया कस्बा के अयोध्या चौक, गांधी चौक, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, कमला बाजार, पथवारी रोड, चामड़ मोहल्ला होती हुई शोभायात्रा पारस कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई।
गांधी चौक में प्रवीण सराफ ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मां काली के स्वरूप व अक्रूर जी महाराज की आरती उतारी। प्रसाद वितरित किया। इस दौरान निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, अन्नू लाला, कन्नू वार्ष्णेय, प्रवीन सराफ, कमल वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय, विष्णु भगवान, ममतेश वार्ष्णेय मौजूद रहे। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण एवं प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस के साथ मौजूद रहे।
Trending Videos