{"_id":"6a209533922822933f0420ce","slug":"4313-candidates-skipped-the-tgt-recruitment-exam-hathras-news-c-56-1-hts1003-149452-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 4313 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 4313 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी भर्ती परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक केंद्र पर टीजीटी परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहले दिन कुल 8,549 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,236 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4,313 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एडीएम और एएसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया। उनका कहना था कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित और सामान्य स्तर के थे, जिससे अच्छे अंक प्राप्त होने की संभावना बढ़ गई है। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि दूसरे दिन भी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की वही व्यवस्था जारी रहेगी, जो पहले दिन लागू रही।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र उम्मीद से अधिक आसान रहा। विषय से जुड़े अधिकांश प्रश्न सीधे पूछे गए थे। इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, जिससे मेरिट का स्तर ऊंचा जाएगा।
-वैष्णो कुमार निवासी कोसीकलां, मथुरा।
परीक्षा में कठिन प्रश्नों की संख्या कम थी। समय प्रबंधन में भी कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पेपर आसान होने से प्रतियोगिता पहले की तुलना में अधिक कड़ी होने की संभावना है।
-भूपेंद्र कुमार निवासी गोवर्धन मथुरा।

Trending Videos