सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electrician from Sadabad Dies in Gurugram

Hathras News: सादाबाद के इलेक्ट्रिशियन की गुरुग्राम में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electrician from Sadabad Dies in Gurugram
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव झगरार निवासी 48 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन जयप्रकाश की हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos

मृतक के पुत्र नरेंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता जयप्रकाश एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन थे। मंगलवार को वह बाइक से फरीदाबाद से गुरुग्राम स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। आरोप है कि सेक्टर-58 स्थित बंजारा मार्केट के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सेक्टर-10ए के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायत में डंपर चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed