फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A raid was conducted on a gambling den operating in a house

हाथरस: मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर मारा छापा, पांच जआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, मकान मालिक भागा

Thu, 03 Sep 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 03 Sep 2026 06:16 PM IST
सार

पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद जुआरियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए 05 अभियुक्तों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें घर का मालिक भागने में सफल हो गया ।

विज्ञापन
A raid was conducted on a gambling den operating in a house
पकड़े गए आरोपी, बरामद माल - फोटो : पुलिस

विस्तार

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में बुधवार रात में एक मकान पर छापा मारकर पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जबकि मकान मालिक वहां से भागने में सफल हो गया । 

विज्ञापन


सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि बुधवार रात को सहपऊ पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बुढ़ाइच में करुआ  के मकान के अंदर कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़ी धनराशि की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से उक्त स्थान पर छापेमारी की ।
विज्ञापन


पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद जुआरियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए 05 अभियुक्तों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें घर का मालिक भागने में सफल हो गया ।  तलाशी एवं मौके की जांच के दौरान अभियुक्तों के कब्जे तथा जुए के फड़ से कुल 5,50,100 रु0 नकद, 05 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते एवं 02 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी आगरा एवं एटा जनपद के रहने वाले हैं । पूछताछ ने उन्होंने अपने नाम लोकेन्द्र सिंह निवासी आंवलखेड़ा, जन्मभूमि के पास,राजू ठाकुर निवासी ग्राम चौकड़ा, थाना बरहन, सन्तोष कुमार बघेल निवासी नाई की सराय, टेढ़ी बगिया, थाना खन्दौली, जनपद आगरा,अभयपाल निवासी ग्राम करथनी, एवं लोकेन्द्र कुमार निवासी ग्राम वीरहार, थाना सकरौली, जनपद एटा बताया जबकि मकान मालिक करुआ भागने में सफल हो गया । इनमें से राजू , लोकेन्द्र के थाना बहरन में तथा अभयपाल थाना सकरौली जुआ खेलने के मुकदमें दर्ज हैं । 


इसके साथ ही कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम अजय, शिशुपाल , मुनेश एवं हरिओम निवासी  मकनपुर को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था । इनके कब्जे से पुलिस ने 1030 रु बरामद किए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी मंयक चौधरी एवं उनकी टीम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed