{"_id":"6a991f610461001e8b03378c","slug":"allegations-of-land-grabbing-through-fake-documents-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन हड़पने का आरोप, 10 साल पुराने मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन हड़पने का आरोप, 10 साल पुराने मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 03 Sep 2026 12:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:50 PM IST
सार
आरोप है कि मृतक घूरेलाल के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके बेटे के रूप में उज्जैन के रहने वाले मुन्नालाल ने फर्जी पहचान दर्शाई और जमीन का बैनामा करा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी वोटर कार्ड, स्थानांतरण प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप का मामला सामने आया है। गांव सोखना की महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव सोखना की मिथलेश शर्मा का आरोप है कि मृतक घूरेलाल के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके बेटे के रूप में उज्जैन के रहने वाले मुन्नालाल ने फर्जी पहचान दर्शाई और जमीन का बैनामा करा लिया गया। मुन्नालाल के अलावा गांव सोखना के ही हीरा सिंह, मुकेश कुमार व नेहरू कॉलोनी के चंद्रप्रकाश छावड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
आरोप है कि मुन्नालाल के नाम से सीर सोखना के पते पर फर्जी निवास प्रमाणपत्र और टीसी भी बनवाई गई। शिकायत में कहा गया है कि इन दस्तावेजों के आधार पर 2 मई 2014 को मुन्नालाल का नाम भू-अभिलेखों में दर्ज करा दिया गया और अगले ही दिन जमीन का बैनामा उसकी पत्नी भगवान देवी के नाम कर दिया गया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन