हिरासत में मौत: अंतिम संस्कार तक परिजनों के साथ साए की तरह रही पुलिस, मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी
मरने वाले चंद्रपाल पर थाना चंदपा क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने का आरोप था। चंद्रपाल दलित और किशोरी दूसरे समुदाय से थी। इसके चलते पुलिस को मामले के तूल पकड़ने और हंगामे की आशंका थी, जिसके चलते हाथरस से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस सतर्क थी। अंतिम संस्कार होने तक साये की तरह परिवार के साथ रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के थाना चंदपा में आत्महत्या वाले युवक चंद्रपाल के शव का शुक्रवार को लोनी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हंगामे की आशंका के चलते शव का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस साए की तरह युवक के परिजनों के साथ रही।
हालांकि लोनी में कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध किया, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने स्थिति संभाल ली। 23 अप्रैल की रात करीब 10 बजे लोनी निवासी चंद्रपाल ने थाने के शौचालय में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस लोनी से उसके पिता को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद चंद्रपाल और किशोरी थाना लोनी में पहुंच गए थे। पुलिस दोनों को लेकर थाना चंदपा चली आई थी।
मरने वाले चंद्रपाल पर थाना चंदपा क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने का आरोप था। चंद्रपाल दलित और किशोरी दूसरे समुदाय से थी। इसके चलते पुलिस को मामले के तूल पकड़ने और हंगामे की आशंका थी, जिसके चलते हाथरस से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस सतर्क थी। अंतिम संस्कार होने तक साये की तरह परिवार के साथ रही। सुरक्षा के दृष्टिगत जिले से कई थानों की पुलिस परिवार के साथ भेजी गई थी। घटना के कारण शनिवार को भी कोतवाली चंदपा पर सन्नाटा छाया रहा। पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा।प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी को सौंप दी गई है।
मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। किशोरी को बरामद करने के प्रकरण में विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।-रामानांद कुशवाहा, एएसपी
किशोरी को परिजनों को सौंपा, सोमवार को अदालत दर्ज होंगे बयान
पुलिस ने बरामद किशोरी के बयान दर्ज कर लिए हैं। शनिवार को चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अब सोमवार को न्यायालय के उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से लड़की पक्ष भी डरा हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है।