फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night in Hathras

अमर उजाला डांडिया नाईट: गायिका मेघा किशोर के गीतों पर झूमा हाथरस, उमड़ी भीड़, परिवारों ने की जमकर मस्ती

Tue, 03 Nov 2026 11:00 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

डांडिया नाइट में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और साज-सज्जा के दम पर पुरस्कार जीतने के लिए मंच पर शानदार ऊर्जा दिखाई। कार्यक्रम में बेस्ट डांस कपल, बेस्ट ड्रेस (फीमेल), बेस्ट हेयरस्टाइल (फीमेल) और बेस्ट डांस परफॉर्मर मेल/फीमेल श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चुनकर आकर्षक उपहार भेंट किए गए।

विज्ञापन
Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night in Hathras
अमर उजाला गायिका मेघा किशोर डांडिया नाईट - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहरवासियों के लिए सोमवार की शाम बेहद खास और यादगार बन गई। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसॉर्ट में अमर उजाला की ओर से आयोजित भव्य डांडिया नाइट में संगीत, उमंग और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी गायकी से पहचान बनाने वाली चर्चित गायिका मेघा किशोर के सुरों पर शहर के युवा देर रात तक थिरकते रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों ने पूरे परिवार के साथ डांडिया और गरबा का भरपूर आनंद लिया। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने हाथों में डांडिया लेकर लयबद्ध समूह नृत्य किया। बच्चों ने भी मस्ती करने के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन


मंच पर मेघा किशोर के आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने लोकप्रिय और चर्चित गीतों विशेषकर युवाओं की पसंद बने पार्टी नंबर्स और भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद डांडिया की पारंपरिक व आधुनिक धुनों की सिलसिलेवार प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल झूम उठा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने डांडिया खड़काते हुए उत्सव का उल्लास दोगुना कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। एंकरिंग माही सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night in Hathras
अमर उजाला गायिका मेघा किशोर डांडिया नाईट - फोटो : संवाद

उपहार जीतने के लिए दिखा जबर्दस्त उत्साह
डांडिया नाइट में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और साज-सज्जा के दम पर पुरस्कार जीतने के लिए मंच पर शानदार ऊर्जा दिखाई। कार्यक्रम में बेस्ट डांस कपल, बेस्ट ड्रेस (फीमेल), बेस्ट हेयरस्टाइल (फीमेल) और बेस्ट डांस परफॉर्मर मेल/फीमेल श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चुनकर आकर्षक उपहार भेंट किए गए।


रोली तिलक व पुष्प वर्षा से हुआ आतिथ्य
भारतीय संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर सभी अतिथियों, परिवारों और आगंतुकों का स्वागत रोली का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस आत्मीय और भव्य स्वागत की कार्यक्रम में पहुंचे सभी नागरिकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night in Hathras
अमर उजाला गायिका मेघा किशोर डांडिया नाईट - फोटो : संवाद

याद रहेगी यह शाम

त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का आधार हैं। अमर उजाला द्वारा डांडिया नाइट के जरिये शहर के परिवारों और युवाओं को एक मंच पर लाकर भारतीय उत्सवधर्मिता को जीवंत रखने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।-पीएन दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस।
अमर उजाला के इस डांडिया उत्सव ने मन खुश कर दिया। इतना आनंद और पारिवारिक माहौल बहुत कम देखने को मिलता है। मेघा किशोर के गीतों और संगीत के तालमेल ने शाम को बेहद खास बना दिया। ऐसे आयोजन हर साल होने चाहिए।-मनीष पाठक।
शहर में कार्यक्रमों के आयोजन तो बहुत होते हैं, लेकिन अमर उजाला के इस उत्सव को लेकर जैसा क्रेज था, कार्यक्रम उम्मीदों से भी कहीं बेहतर रहा। डांडिया की ताल और प्रतियोगिताओं ने शाम को यादगार बना दिया।-रेनू अग्रवाल।
सोशल मीडिया पर जिन गीतों को सुना करते थे, उन्हें आज लाइव सुनकर डांडिया खेलने का अलग ही रोमांच था। बच्चों और दोस्तों के साथ खूब डांस किया। यह सोमवार हमारे लिए पूरी तरह यादगार बन गया।-प्रभा वार्ष्णेय।
तिलक लगाकर स्वागत करने से लेकर बेहतरीन डांडिया धुनों तक, हर व्यवस्था सलीकेदार थी। प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों में नया उत्साह भरा। पूरे परिवार के साथ ऐसा जश्न मनाना सुखद अनुभव रहा।-नारायण अग्रवाल।


ये रहे सयोगी
डांडिया उत्सव को भव्य स्वरूप देने में शहर के प्रमुख उद्यमियों व शिक्षण संस्थानों का विशेष योगदान रहा। इनमें पवन कुमार अग्रवाल व आयुष अग्रवाल (श्री दुर्गा फार्मास्यूटिकल), शिवम मित्तल (एके फूड प्रोडक्ट), विशेष शर्मा (वीआर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स प्रा.लि.), हर्ष मित्तल (रितु प्रोडक्ट), अंकित अग्रवाल व अशोक अग्रवाल (इंश्योरेंस एडवाइजर), सचिन अग्रवाल (गिरिराज फूड प्रोडक्ट), धीरेंद्र वार्ष्णेय (बाबा फूड प्रोडक्ट), मनोज बूटिया व सजल बुटिया (रामोजी रिसॉर्ट होटल एंड रेस्टोरेंट), तरुण अग्रवाल (धीर फूड इंडस्ट्रीज), कौशल किशोर गुप्ता व हर्षवर्धन राघव (श्रीराधा ऑर्चिड), दीपेश अग्रवाल सराफ (भजनलाल ज्वेलर्स), प्रशांत बग्गा व विशाल बग्गा (प्रशांत ट्रेडिंग कंपनी), अमित अग्रवाल (विशंभरदयाल एंड संस), संदीप जैन (जैन ज्वेलर्स), रजनेश (आरबीएस पब्लिक स्कूल), जेके अग्रवाल (दून पब्लिक स्कूल), रोरन सिंह (श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल), राहुल वार्ष्णेय (राहुल पेंट एजेंसीज), सचिन वार्ष्णेय (श्रीजी ऑटो), पीपी सिंह (प्रेम रघु आयुर्वेदिक), अर्जुन (अर्जुन स्टील), देवेंद्र कुमार आर्य (दीप इंटर कॉलेज), हीरेंद्र कुमार गुप्ता व कुशल कुमार वार्ष्णेय (रामस्वरूप हनुमान प्रसाद प्लास्टिक पैकेजिंग), मनीष गोयल (गोयल ज्वेलर्स), मुकेश कुमार टिप टॉप (रेमंड शॉप), प्रवीण वर्मा (श्रीगोपाल जी एंटरप्राइजेज सोलर पैनल), तोषित वार्ष्णेय (गोविंदराम रमेशचंद्र सर्राफ लहरा वाले), अमित बंसल (बंसल एनर्जी सिस्टम), कौशल सारस्वत (जेपी कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोटा), एपी सर व प्रदीप सेंगर (श्री राधा बिहार पब्लिक स्कूल), अश्वनी अग्रवाल व सुधा अग्रवाल (बचपन प्ले स्कूल), भविष्य शर्मा उर्फ होला गुरु, विनय कुमार व हिमांशु सेंगर (विनाका स्टूडियो - स्टूडियो पार्टनर) एवं रितेश खंडेलवाल (खंडेलवाल आउटडोर एजेंसी - आउटडोर पार्टनर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed