{"_id":"69b721d35469fd116f0d95dd","slug":"anger-in-brahmin-community-due-to-controversial-question-in-sub-inspector-recruitment-exam-hathras-news-c-56-1-hts1004-145857-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दरोगा भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल से ब्राह्मण समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दरोगा भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल से ब्राह्मण समाज में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
डॉ. अविन शर्मा और योगेंद्र शर्मा। संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। इधर विप्र समाज में आक्रोश को देखते हुए रविवार को पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। एलआईयू व अन्य खुफिया तंत्र भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखी।
ब्राह्मण महासभा हाथरस के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित ने कहा कि प्रश्न के लिए विकल्प के तौर पर जो पंडित शब्द का प्रयोग किया है, उससे ब्राह्मण महासभा और ब्राह्मण समाज को घोर आपत्ति है। परीक्षा को निरस्त कर प्रश्न पत्र बनाने वाले व उससे जुड़े सभी अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर जांच की जाए। अन्यथा की स्थिति में ब्राह्मण समाज को सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि ऑप्शन के रूप में पंडित शब्द का प्रयोग ओछी मानसिकता को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि कुछ लोग समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, जिससे ऐसी सोच रखने वालों के चेहरे सामने आ सकें।
Trending Videos