{"_id":"69c2f5335cf1bee7ae0366f0","slug":"unchahar-express-will-not-go-to-delhi-ghaziabad-hathras-news-c-56-1-hts1003-146278-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ऊंचाहार एक्सप्रेस नहीं जाएगी दिल्ली-गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ऊंचाहार एक्सप्रेस नहीं जाएगी दिल्ली-गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
रेलवे द्वारा दिल्ली क्षेत्र में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते 28 मार्च को 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। इस दिन यह ट्रेन अपने निर्धारित गाजियाबाद और दिल्ली मार्ग से नहीं जाएगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली मंडल में ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव के कार्य के लिए पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी कारण प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर यह ट्रेन खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर और अंबाला होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
ऐसे में दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को या तो अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा या फिर यात्रा की नई योजना बनानी होगी। गौरतलब है कि ऊंचाहार एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन पर भी ठहराव है। बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं। मार्ग परिवर्तन के कारण इन यात्रियों को विशेष परेशानी उठानी पड़ सकती है, खासकर उन लोगों को जिनकी यात्रा दिल्ली या गाजियाबाद तक की है।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Trending Videos