{"_id":"6aa8f9aa876bb2e68302e278","slug":"chandpa-girl-found-in-agra-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: छह दिन पहले घर से गई युवती आगरा से खोजी, 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: छह दिन पहले घर से गई युवती आगरा से खोजी, 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से पता चला
Tue, 15 Sep 2026 01:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:27 PM IST
सार
पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस काम में करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद ली। तब जाकर युवती को बरामद किया।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदपा क्षेत्र के एक गांव से छह दिन पहले घर से गई युवती को पुलिस ने सोमवार की सुबह आगरा से सकुशल खोज लिया। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। युवती गांव से 8 सितंबर को अचानक अपने घर से चली गई थी। पिता ने चंदपा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस काम में करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद ली। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन