फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Children set up a Kanwar service camp using money from their piggy banks.

Hathras News: गुल्लक के पैसों से बच्चों ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर

Mon, 10 Aug 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Children set up a Kanwar service camp using money from their piggy banks.
​कांवड़ शिविर के लिए गुल्लक से पैसे निकालते बच्चे। संवाद
मीतई गांव के बच्चों ने सावन में सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की। अपनी गुल्लक और रोज मिलने वाले जेब खर्च से बचाए पैसों से उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया, जहां विश्राम के साथ चाय, ठंडा पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन





गांव के शर्मा फार्म हाउस पर लगे शिविर की प्रेरणा बच्चों को बुजुर्ग बद्री प्रसाद शर्मा से मिली। उनके मार्गदर्शन में लक्ष्य, गर्वित, तनुज और तनवी ने अपनी बचत से शिविर की शुरुआत की। बच्चों के इस प्रयास से प्रेरित होकर ऋतु, नंदनी, याचना और वैभवी भी इसमें शामिल हो गए।
विज्ञापन




बच्चों की सेवा भावना देखकर परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने भी सहयोग देना शुरू कर दिया। शिविर में बद्री प्रसाद शर्मा, रामनिवास शर्मा, पवन कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, होमेश्वर शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा और वेदप्रकाश शर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed