{"_id":"6a7cde68b69f49bb8b0719d2","slug":"subedar-manoj-yadav-passes-away-while-on-duty-in-siliguri-hathras-news-c-63-1-sali1025-105515-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सूबेदार मनोज यादव का सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सूबेदार मनोज यादव का सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान निधन
विज्ञापन
सूबेदार मनोज यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के नगला मनी देहगवां निवासी सेना के सूबेदार मनोज यादव (44) का 12 अगस्त को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मनोज यादव ने वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी। वर्तमान में वह सिलीगुड़ी में तैनात थे। सेना की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर विमान से पैतृक गांव लाया जा रहा है। मनोज यादव के तीन भाई और एक बहन है। सभी भाई-बहन की शादी हो चुकी है।
उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। बच्चों की पढ़ाई के चलते उनकी पत्नी और बच्चे काफी समय से एटा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर फ्लाइट से गांव भेजा जा रहा है। 13 अगस्त को पार्थिव शरीर के पैतृक गांव नगला मनी देहगवां पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।