{"_id":"6a7cdefa38542ca75a088dbb","slug":"roadways-buses-to-now-transport-freight-waybills-to-be-issued-hathras-news-c-56-1-hts1003-152693-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब रोडवेज बसों में होगी माल ढुलाई, बनेगी बिल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब रोडवेज बसों में होगी माल ढुलाई, बनेगी बिल्टी
Thu, 13 Aug 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर माल बुकिंग के लिए बनाया गया केंद्र। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की यात्री बसें अब व्यावसायिक सामान की ढुलाई करती नजर आएंगी। निगम की बसों से माल भेजने के लिए अब बाकायदा व्यापारियों और आम लोगों को बिल्टी जारी की जाएगी।
परिवहन निगम ने आय बढ़ाने और बसों में चालक-परिचालकों द्वारा अवैध रूप से माल ले जाने की विसंगति पर रोक लगाने के उद्देश्य से माल ढुलाई का काम पूरी तरह निजी हाथों में सौंप दिया है। इसके लिए एक निजी ठेका कंपनी से करार किया गया है, जो कमीशन के आधार पर सामान की बुकिंग कर उसे गंतव्य तक जाने वाली बसों में सुरक्षित लोड कराएगी।
इस व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए हाथरस डिपो समेत प्रदेश भर के सभी बस स्टेशनों पर ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों की तैनाती कर दी गई है। रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही बुकिंग कार्यालय तैयार कर दिया गया है, जहां से व्यापारी अपने माल की बुकिंग कराकर बिल्टी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
अब तक बसों में चालक व परिचालक साठगांठ कर अनधिकृत रूप से माल लाद लेते थे, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान होता था और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से इस मनमानी पर पूरी तरह ब्रेक लग जाएगा। इससे जहां रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं व्यापारियों को भी अपना माल सुरक्षित और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद ठेका कंपनी के प्रतिनिधि को जगह दी गई है। उसने कार्य शुरू कर दिया है।