फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor accused of rape surrenders in court.

Hathras News: दुष्कर्म के आरोपी चिकित्सक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 13 Aug 2026 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of rape surrenders in court.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सादाबाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपी चिकित्सक ने बुधवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

30 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे सादाबाद क्षेत्र की एक किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसके पिता उसे इलाज के लिए चिकित्सक वीके पचौरी निवासी मोहल्ला बरौरियान के क्लीनिक पर लेकर गए थे। आरोप है कि किशोरी को देखने के बाद चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाने की बात कही। इसी दौरान डॉक्टर ने किशोरी को सेब खिलाने के लिए उसके पिता से बाजार से सेब लाने भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि किशोरी के पिता उसे क्लीनिक पर छोड़कर सेब लेने बाजार चले गए। इसी दौरान चिकित्सक ने घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद पिता सेब लेकर क्लीनिक पहुंचे और अपनी बेटी को साथ लेकर घर चले गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के माता-पिता चिकित्सक के पास पहुंचे और घटना के संबंध में उससे पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed