{"_id":"6a7db46e5e046dbcb402f5d6","slug":"two-elderly-bike-riders-died-after-hit-by-a-tempo-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत, आंख की दवा लेकर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत, आंख की दवा लेकर लौट रहे थे दोनों
Thu, 13 Aug 2026 05:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:44 PM IST
सार
खेमचंद्र और खेम सिंह बाइक से आंखों की दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। मैजिक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक खेम सिंह व खेमचंद्र, हादसे में मैजिक के नीचे फंसी बाइक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के गांव बिधिपुर के निकट 12 अगस्त को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। मथुरा की ओर जा रहे मैजिक टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव छोटा सूमरा निवासी खेमचंद्र (72) पुत्र चंदन सिंह और खेम सिंह (60) पुत्र डोरीलाल बुधवार को बाइक से मथुरा आंखों की दवा लेने गए थे। खेमचंद्र का आंखों का उपचार चल रहा था। दवा लेने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही दोनों विधिपुर में बंबा के निकट केला देवी कोल्ड के पास पहुंचे, तभी मथुरा की ओर जा रहे मैजिक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय बिसावर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सूचना मिलने पर सीओ जेएन अस्थाना भी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन