{"_id":"69b082f8cfd3a36835046ef7","slug":"commercial-cylinder-supply-stalled-traders-worried-hathras-news-c-56-1-hts1003-145652-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप, कारोबारी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप, कारोबारी चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल व्यावसायिक सिलिंडरों की नई आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुराने स्टॉक के सहारे काम चलाया जा रहा है।
हालांकि यह स्टॉक भी सीमित है, ऐसे में आने वाले दिनों में उत्पादन पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। जिले में नमकीन, पोला, अचार, मुरब्बा और अन्य खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कई छोटे उद्योग उत्पादन के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडरों पर ही निर्भर हैं। गैस की आपूर्ति बाधित होने से इन उद्योगों की उत्पादन क्षमता काफी कम हो गई है।
उद्यमियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उत्पादन रोकना पड़ सकता है। गैस एजेंसियों का कहना है कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, उपभोक्ताओं और उद्योगों को सिलिंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
घरेलू सिलिंडर की बुकिंग में आ रही दिक्कत
घरेलू उपभोक्ताओं को भी अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए उपयोग होने वाला सर्वर डाउन होने के कारण कई उपभोक्ता नई बुकिंग नहीं करा पाए। इस कारण एजेंसियों पर शिकायतें बढ़ने लगी हैं। लोगों को बुकिंग के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
खास बातें
जिले में गैस एजेंसियां : 33
घरेलू गैस उपभोक्ता : करीब 4.35 लाख
गैस से उत्पादन करने वाले उद्योग : करीब 70
अभी उच्चाधिकारियों के आदेश पर कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित है। घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग पर सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। घरेलू गैस का स्टॉक भरपूर है।
-वकील वार्ष्णेय, मैनेजर, गैस एजेंसी।
व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति ऊपर से ही बंद है। इस कारण आपूर्ति नहीं की जा रही। सर्वर पर बुकिंग में दिक्कत आई है। सर्वर चालू होगा तो बुकिंग सुचारू हो जाएगी।
-मुकेश मौर्या, गैस एजेंसी संचालक।
Trending Videos