{"_id":"69b876f4fa8d73e3200c4052","slug":"office-staff-marking-attendance-at-cmos-house-hathras-news-c-56-1-hts1004-145933-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीएमओ के घर पर हाजिरी लगा रहे कार्यालय के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीएमओ के घर पर हाजिरी लगा रहे कार्यालय के कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय की मिल रहीं लगातार शिकायतों के चलते सीडीओ पीएन दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान पाया कि कार्यालय के कर्मचारी सीएमओ के घर पर हाजिरी लगा रहे हैं।
निरीक्षण में सीएमओ कार्यालय में नहीं मिले। दुष्कर्म पीडि़ता मामले में वे हाईकोर्ट में थे। सीडीओ ने बताया कि कार्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया कि बाबू राहुल को स्टेनो काम दे रखा है, जबकि स्टेनो सादाब छुट्टी पर चल रहा है।
यह भी पाया कि स्टेनो, अदर्ली, ड्राइवर व पोस्टमार्टम हाउस का फार्मासिस्ट सीएमओ के आवास पर हाजिरी लगाते हैं। यही नहीं कार्यालय के रजिस्टर में स्टेनो का नाम भी नहीं है। यही नहीं प्रधान सहायक मीणा बाबू एकाउंटेंट का काम देख रहे थे। सीडीओ ने बताया कि इन्हीं सबकी शिकायत मिली थी, जिस कारण यह निरीक्षण किया गया।
पूर्व में आउट सोर्सिंग पर चालक रहे धर्मेंद्र निवासी शेखुपुर अजीत ने डेढ़ महीने पहले कार्यालय के बाबू पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। धर्मेंद्र के अनुसार उन्हें पिछले वर्ष अकारण नौकरी से निकाल दिया गया था तथा तीन महीने का वेतन भी नहीं दिया। दोबारा आउट सोर्सिंग पर रखने के लिए रुपये मांगे गए थे।
Trending Videos