{"_id":"69b876d40a7aab912008956d","slug":"married-womans-hand-burnt-with-acid-in-laws-accused-hathras-news-c-63-1-sali1025-104584-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेजाब से झुलसा विवाहिता का हाथ, ससुराल वालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेजाब से झुलसा विवाहिता का हाथ, ससुराल वालों पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
तेजाब से झुलसी महिला। संवाद
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला शाबुद्दीनगंज में सोमवार दोपहर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और तेजाब डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर जांच शुरू कर दी।
नाजिया बेगम पत्नी मोहम्मद परवेज निवासी शाबुद्दीनगंज ने तहरीर में उल्लेख किया हैं कि उसकी शादी को करीब चार वर्ष हो चुके हैं। लेकिन संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित करता रहता हैं। करीब चार माह पहले भी मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।
आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने उसके पति मोहम्मद परवेज को भी घर से गायब कर दिया है। सोमवार दोपहर चार बजे जब वह अपने मायके से ससुराल पहुंची, तभी ससुरालियों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान उसके चेहरे पर तेजाब डालने का प्रयास किया गया। बचाव में हाथ आगे करने पर तेजाब उसके हाथ पर गिर गया। जिससे हाथ झुलस गया और कपड़े भी जल गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos