पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Consumer handed a bill of 1.25 lakh;Created a ruckus using a flammable substance.

Hathras News: सवा लाख का बिल थमाया, उपभोक्ता ने ज्वलनशील पदार्थ के साथ किया हंगामा

Sun, 28 Jun 2026 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Consumer handed a bill of 1.25 lakh;Created a ruckus using a flammable substance.
गलत बिल की ​शिकायत लेकर पहुंचा उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Samvad
कौंडरा मार्ग निवासी राजाराम के एक किलोवाट के बिजली कनेक्शन का मई का बिल 1,24,245 रुपये आया। इसको ठीक कराने के लिए वे विद्युत उपकेंद्र और उपखंड अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। सुनवाई न होने पर 27 जून की दोपहर ज्वलनशील पदार्थ लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

राजाराम ने बताया कि पत्नी सरोज देवी के नाम से एक किलोवाट का कनेक्शन कराया है। अप्रैल में इसका बिल 786 रुपये आया था, जिसे उन्होंने जमा कर दिया था। मई का इतना अधिक बिल देखकर वे घबरा गए। रीडिंग और मीटर की वीडियो लेकर वह कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

हंगामा करने पर विद्युत उपखंड अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया। राजाराम ने भी डायल 112 पर शिकायत की। पुलिस टीम ज्वलनशील तरल पदार्थ सहित राजाराम को कोतवाली ले आई। बाद में विद्युत विभाग के कर्मचारी संशोधित बिल लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम ने आरोप लगाया कि पहले गलत बिल भेजा और भागदौड़ के बाद भी अधिक बिल दिया। बिल बाबू ने 1,24,245 की बजाय 9753 रुपये का बिल बनाकर दिया। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि सिस्टम ने प्रोविजनल रीडिंग उठा ली थी, जिसे अब सही कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर और चेक मीटर लगवाने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed