{"_id":"6a42030c107ed8e5b0065557","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: छह माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चिता से उठाया शव, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: छह माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चिता से उठाया शव, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 29 Jun 2026 11:01 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:01 AM IST
सार
श्मशान गृह में शाम आठ बजे अंतिम संस्कार शुरू हुआ तो मायके वालों ने हंगामा कर शव को चिता से हटा दिया। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में संस्कार कराया।
विज्ञापन
मृतका पूजा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ के गांव खोंडा गांव में 28 जून सुबह 10 बजे 20 वर्षीय विवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छह माह की गर्भवती पूजा की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए हाथरस ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद के बेंदी गांव निवासी पूजा की शादी 10 माह पहले खोंडा गांव निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। वह छह महीने की गर्भवती थी। मायके पक्ष का कहना है कि रविवार सुबह फोन पर उससे बात हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष से फोन आया कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही मायके वाले दोपहर में खोंडा गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
पूजा के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि उसका पति पल्लेदारी का करता है, आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पति व अन्य ससुराल वाले उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह बहुत परेशान थी। बंटी का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चिता से उठाया शव, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार
पूजा की तबीयत सुबह आठ बजे खराब हुई थी। परिजन उसे पहले हाथरस के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। आराम नहीं मिला तो बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सुबह 11 बजे के करीब उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। शाम चार बजे के करीब मायके वाले पहुंचे। श्मशान गृह में शाम आठ बजे अंतिम संस्कार शुरू हुआ तो मायके वालों ने हंगामा कर शव को चिता से हटा दिया। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में संस्कार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पूजा को टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार चल रहा था।