{"_id":"6a417ec9dbd16b96e10274cc","slug":"enthusiasm-gave-way-at-the-last-moment-in-the-face-of-the-scorching-heat-hathras-news-c-56-1-hts1003-150618-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भीषण गर्मी के आगे अंत समय पर जवाब दे गया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भीषण गर्मी के आगे अंत समय पर जवाब दे गया उत्साह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों के दौरान गर्मी से व्याकुल हुए लोगों के पंडाल से बाहर जाने
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की जनसभा में सुबह से ही लोगों में उत्साह तो दिखाई दिया, लेकिन दोपहर की भीषण गर्मी इस उत्साह पर भारी पड़ती नजर आई। एक बजे के बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा, पंडाल में बैठे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम के बीच से ही बाहर निकलने लगे।
तेज धूप और उसम के कारण पंडाल में बैठे लोग लगातार पसीने से तरबतर होते रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में कूलर और पेयजल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन हजारों लोगों की भीड़ के सामने यह इंतजाम नाकाफी साबित हुए। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक गर्मी से परेशान नजर आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू होने के कुछ देर बाद ही पंडाल के पिछले हिस्से से लोगों का बाहर निकलना शुरू हो गया। कई लोग खुली हवा की तलाश में पंडाल से बाहर चले गए, जबकि कुछ लोग पेयजल केंद्रों पर पहुंचकर राहत पाने का प्रयास करते रहे। गर्म हवाओं और उसम के कारण लोगों का लंबे समय तक एक स्थान पर बैठना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री को सुनने की इच्छा तो थी, लेकिन भीषण गर्मी के कारण अधिक देर तक पंडाल में रुक पाना संभव नहीं हो सका। कार्यक्रम निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।