{"_id":"6a42116085e948c78f04371b","slug":"grandson-crushed-to-death-by-tractor-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाबा के साथ ट्रैक्टर पर बैठा साढ़े तीन साल का पौत्र, नीचे गिरकर पहिए से कुचला, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाबा के साथ ट्रैक्टर पर बैठा साढ़े तीन साल का पौत्र, नीचे गिरकर पहिए से कुचला, मासूम की मौत
Mon, 29 Jun 2026 12:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:04 PM IST
सार
पौत्र जिद कर बाबा के साथ खेत पर आ गया। वह बाबा के साथ खेत पर धमाचौकड़ी करने लगा। इसी दौरान बाबा ने उसे खेत पर काम करने के लिए ट्रैक्टर पर अपने साथ बैठा लिया। मासूम अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर बच्चे की मौत के बाद महिलाओं की भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट के गांव भोजपुर में 28 जून सुबह ट्रैक्टर के पहिये से कुचलकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के वक्त मासूम अपने ही बाबा के साथ ट्रैक्टर पर सवार था। अचानक फिसल कर गिरने से वह ट्रैक्टर के पहिये से कुचल गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव भोजपुर निवासी महीपाल सिंह रविवार सुबह खेत पर ट्रैक्टर से काम करने गए थे। उनका साढ़े तीन वर्षीय पौत्र कुलदीप भी जिद कर उनके साथ खेत पर आ गया था। वह बाबा के साथ खेत पर धमाचौकड़ी करने लगा। इसी दौरान बाबा ने उसे खेत पर काम करने के लिए ट्रैक्टर पर अपने साथ बैठा लिया।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे कुलदीप अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी पर लोग एकत्रित हो गए। कुलदीप के पिता किशन गोपाल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही बच्चे की मां बेसुध हो गई। परिजन रोते-बिलखते हुए शव गांव ले गए।
विज्ञापन
एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि हादसे की जानकारी बाद में हुई। परिजनों की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना के बाद आस-पड़ोस में भी शोक छा गया। नम आंखों के साथ परिजन बार-बार मासूम को याद कर बेसुध हो जाते हैं। बाबा इस घटना के बाद सदमे में हैं।