Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tempo-Bus Crash In Sikandrarao

टेंपो-बस हादसा: शादी वाले घर में मची चीख-पुकार, मौसी की गोद ने बचाई रुबी की जान, पिता के बाद मां का उठा साया

Mon, 23 Nov 2026 10:47 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 23 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

टेंपो को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। दो साल की रुबी मौसी चांदनी की गोद में दूसरे टेंपो में होने से बच गई। 

विज्ञापन
Tempo-Bus Crash In Sikandrarao
हादसे के बाद लगी भीड़, मौसी की गोद में बिलखती मृतक रिहाना की बेटी रूबी - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में रविवार को हाजी बारिश के यहां शादी की खुशियों का माहौल था। महिलाएं गीत गा रही थीं और नाश्ता चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही रिश्तेदारों से भरे टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


रिश्तेदारी में अन्य जगह से आईं महिलाएं आपस में रोते हुए इस बात की चर्चा करने लगी। हादसे के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। हाजी बारिश की पत्नी चमन हजजन ने बताया कि उनके रिश्तेदार बरला और खैर इलाके के रहने वाले हैं। वे शादी में भाग लेने आ रहे थे। अलीगढ़ से उन्होंने मोबाइल पर सूचना दी थी कि हम लोग दो टेंपो में सवार होकर शादी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह हमारे नजदीकी रिश्तेदार थे और हम उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही हमें हादसे की खबर मिली, हमारे होश उड़ गए। कभी यह खबर मिल रही थी कि दोनों टेंपो हादसे का शिकार हुए हैं तो कभी यह बताया जा रहा था कि एक टेंपो हादसे का शिकार हुआ है। जो घर कुछ देर पहले शादी की खुशियों से चहक रहा था, वहां अब मातमी सन्नाटा पसरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसों का हाईवे बन गया अलीगढ़-कानपुर राजमार्ग
लोगों ने सोचा था कि अलीगढ़-कानपुर हाईवे बनने के बाद यातायात काफी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा, लेकिन हुआ इसके विपरीत है। पिछले कुछ समय में यह हादसों का हाईवे बनकर रह गया है। बीते दो दिन में ही हाईवे पर हुए दो हादसों में पांच लोग जान गंवा चुके हैं।

अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को एटा रोड पर गांव मुगलगढ़ी के पास वीरेंद्र निवासी गांव पैंदापुर अपनी बेटी की शादी के रिश्ते के लिए बाइक पर जा रहे थे। एक अज्ञात बस की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा रविवार को दोपहर एक बजे अलीगढ़ रोड पर गांव बिलार के पास हुआ। यहां सिकंदराराऊ की तरफ से आते सवारी से भरे टेंपो को एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब इस हाईवे पर हादसा न होता हो।

हादसे की खबर मिलते ही दौड़े अफसर
सिकंदराराऊ। अलीगढ़ हाईवे स्थित गांव बिलार पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल एसडीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सीओ अमित पाठक, कोतवाल प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कई एंबुलेंस भी वहां बुला ली गईं। ट्रॉमा सेंटर पर दो महिलाओं के शव पहुंचने के बाद विधायक वीरेंद्र सिंह राणा भी पहुंच गए और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद कराई जाएगी। मौके पर एसडीएम व सीओ ने बचाव कार्याें की कमान संभाली और टेंपो को एक साइड में कराके आवागमन सुचारू कराया। 

मौसी की गोद ने बचाई दो साल की रुबी की जान
हादसे में मृत रिहाना उर्फ छोटी की तीन बेटियां व दो बेटे हैं। शादी में वे तीनों बेटियों के साथ शामिल होने जा रही थीं, जबकि दोनों छोटे बेटे पिता मुस्तकीम के पास ही गुरुग्राम में थे। मुस्तकीम फेरी लगाने का काम करते हैं। रिहाना के टेंपो में उनकी बेटी इसराना वे कमरजहां थीं। दो बेटों के बाद सबसे छोटी बेटी रूबी महज दो साल की है। रूबी अधिकतर मौसी चांदनी व उनके बच्चों के बीच रहती है। बस से उतरने के बाद अलीगढ़ में वह रो रही थी तो मौसी चांदनी ने उसे मां रिहाना की गोद से ले लिया था और दूसरे टेंपो में बैठ गई थीं। इमरजेंसी में रूबी को देखकर चांदनी अपनी बहनों को याद कर बार-बार रो रही थीं। उन्हें देख बच्ची अबोध बच्ची भी शांत नहीं हो रही थी।

पिता के बाद अब मां का भी साया उठा
शबाना उर्फ मोटी के पति रहीस की कई साल पहले हादसे में मौत हो चुकी है। अपनी बहनों के पास रहकर ही वे अपनी दोनों बेटियों का लालन-पालन कर रही थीं। शबाना की बेटी सानिया भी हादसे में घायल हुई, जबकि छोटी बेटी गुरुग्राम में घर पर ही रुक गई थी। मां के जाने से दोनों बहनें अनाथ हो गई थीं। उनका भी रो-रो कर बुरा हाल है।

दो बहनें व एक भाई का परिवार उजड़ा
जिला अस्पताल में बिलखते हुए चांदनी ने बताया कि वे मूलरूप से शहर के मोहल्ला श्रीनगर के रहने वाले हैं। यहां' भी उनके रिश्तेदार रहते हैं। लगभग दो दशक पहले उनके पिता बरला क्षेत्र में बस गए थे। पांच बहनों में से दो की शादी खैर क्षेत्र में और उनकी बरला में हुई थी, लेकिन वे सभी साथ में गुरुग्राम रहते हैं। पांच बहनों के बीच बबलू अकेला भाई है। 'भाभी सबीना व भतीजे की मौत से चांदनी का रो-रो कर बुरा हाल था। चांदनी ने कहा कि एक साथ एक ही खानदान के तीन परिवार पर कहर टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed