फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Delhi Police arrive with the accused in a chain-snatching case after taking him on remand.

Hathras News: चेन छिनैती के आरोपी को रिमांड पर लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

Wed, 12 Aug 2026 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrive with the accused in a chain-snatching case after taking him on remand.
गांव दरियापुर में चोरी के आरोपी के साथ दिल्ली पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
दिल्ली के करोल बाग में हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर में दबिश दी। पुलिस आरोपी वीरू को कस्टडी रिमांड पर लेकर गांव पहुंची और उसकी निशानदेही पर चोरी के माल की तलाश की। पुलिस ने उसके घर से घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की।
विज्ञापन

करोल बाग थाने के एसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को करोल बाग क्षेत्र में महिला के गले से चेन लूटने की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वीरू तक पहुंची। उसे आठ अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को रिमांड पर लेकर हाथरस लाई गई टीम शाम करीब चार बजे हाथरस जंक्शन कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ गांव गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वीरू करीब पांच वर्ष से दिल्ली में फूल बेचता था और गांव में जरूरतमंदों को सामान बांटता था। पुलिस के अनुसार उसके अन्य घटनाओं में शामिल होने की भी आशंका है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपी को पीसीआर पर लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस ने उनके सहयोग के लिए फोर्स उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed