{"_id":"63976e7a76aa7040997279aa","slug":"director-engaged-in-making-his-own-school-an-examination-center-by-objecting-hathras-news-ali306803338","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आपत्ति देकर खुद के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने में जुटे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आपत्ति देकर खुद के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने में जुटे संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां आने का सिलसिला जारी हो गया है। 14 दिसंबर तक आने वाली आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय जिला परीक्षा समिति लेगी। ऐसे में अब संचालक आपत्ति देकर खुद के कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने की जुगत में लगे हैं।
इस बार वर्ष 2022-23 की यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं व 12वीं के 51094 विद्यार्थी शामिल होने हैं। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा अधिक है। शासन द्वारा जिले में 89 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। कुछ ऐसे विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल कर दिया गया है, जिनके यहां पर परीक्षा संबंधी सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है।
ऐसे केंद्रों को सूची हटाया जाना है। इसी के चलते विभागीय अधिकारी इनके नाम पर विचार करने में जुटे हैं, वहीं कुछ कॉलेज संचालक भी अब सक्रिय हो गए हैं। हाथरस के 30, सासनी के 10, सिकंदराराऊ के 23 और सादाबाद तहसील के 26 विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि 89 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ है। जिनमें से कुछ को हटाया जाना है और कुछ नए विद्यालय परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किए जाएंगे। इस पर अंतिम निर्णय जिला परीक्षा समिति द्वारा लिया जाएगा।
इन कॉलेजों को नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
शहर के नामचीन कॉजेलों का नाम परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल नहीं है। जिसमें अक्रूर इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, रामबाग इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के नाम शामिल हैं। ये सभी विद्यालय एडेड हैं। पूर्व में भी परीक्षा केंद्र बने हैं।